वोकल फॉर लोकल की अनोखी कहानी: दरगाह कमेटी ने मनाई स्वदेशी दिवाली वोकल फॉर लोकल” के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए वक्फ दरगाह बाबा बदख्शानी रहमतुल्ला अलेह की कमेटी ने इस वर्ष दिवाली की खरीददारी पूरी तरह से स्थानीय दुकानदारों से की।
दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने धनतेरस की संध्या से पूर्व ही बाजार से रंगोली बनाने का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएँ खरीदीं, ताकि स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिल सके।
शफीक खान ने कहा — “हमारी कोशिश है कि समाज में यह संदेश जाए कि छोटे दुकानदार ही हमारे अपने हैं। जब हम उनसे सामान खरीदते हैं, तो न सिर्फ उनकी रोज़ी-रोटी में योगदान करते हैं, बल्कि अपने शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा — “दिवाली खुशियों का त्योहार है, और असली खुशी तब है जब हमारे आसपास के लोग भी मुस्कुरा सकें। अगर हर व्यक्ति स्थानीय स्तर पर खरीदारी करे, तो न जाने कितने परिवारों के घरों में भी दीप जलेंगे।”
इस पहल से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। उन्होंने दरगाह कमेटी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अगर समाज के सभी वर्ग इसी तरह स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दें, तो छोटे व्यवसायों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
दरगाह कमेटी की इस अनोखी पहल को क्षेत्र में “वोकल फॉर लोकल – लोकल व्यापारियों के संग सजी दिवाली” के रूप में सराहा जा रहा है।
इस मौके पर मौजूद रहे दरगाह कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शाकिर अली, अंजुमन कमेटी राजगढ़ के सदर मुबारिक खान , सबीर भाई (फ्रूट्स वाले), कल्लू खां तथा अन्य मुस्लिम बंधु साथ रहे
गेहूं खरीदी का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन, सरकार का बड़ा प्लान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
जिला व उपजेलों में विशेष जेल लोक अदालत का हुआ आयोजन*
ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें