युवा शक्ति, योग शक्ति स्वामी विवेकानंद जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951 राजगढ़
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस के पावन अवसर पर 12 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद साहू, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज हाड़ा, के.पी. पंवार,श्री श्याम मंडलोई,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती निधि भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अनुशासनबद्ध पंक्तियों में खड़े स्कूली बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर ऊर्जा, एकता और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों—स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और राष्ट्र निर्माण—से जोड़ने का प्रेरक प्रयास किया गया।।
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
12 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह मामले में संबंधितों पर एफ आई आर दर्ज* *प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बाल विवाह पर कड़ा संदेश*
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शपथ के तुरंत बाद काम पर जुटे सम्राट चौधरी, सचिवालय में अफसरों संग बैठक कर दिए कड़े निर्देश