अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 08 बूथ 102 पर “मन की बात” के 127वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति बूथ प्रभारी एवं दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शफीक खान, शक्ति केंद्र के सह प्रभारी एवं पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पी पंवार पूर्व बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र बना मन की बात के प्रभारी महेश पुष्पद मास्टर सहाब अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री इरफ़ान मेवाती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और एकता के योगदान को याद किया। साथ ही जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और समाज सुधार में उनकी भूमिका को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शफीक खान ने कहा — “सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने जिस दृढ़ता से देश को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और जनजागरण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।