*जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ की शाखाओं में
कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़ 07 जनवरी, 2026*
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ की शाखाओं में बचत पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ शाखा राजगढ़ में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक रघुवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा में उपस्थित बड़े जमाकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बैंक के पूर्व कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रघुवंशी ने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ अपने जमाकर्ताओं को अन्य बैंक की तुलना में अधिकतम 8 प्रतिशत तक की आकर्षक व्याज प्रदान कर रहा है। बैंक में जमा सम्पूर्ण अमानत बीमित तथा सुरक्षित हैं, उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे बैंक की सुरक्षित एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अधिक से अधिक बचत एवं सावधि जमा करें।
इस अवसर पर मुख्यालय से सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिलीप चौहान, स्टोर प्रभारी श्री अमर सिंह यादव, शाखा प्रबंधक श्री जे.पी. विजयवर्गीय सहित मुख्यालय एवं शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना रहा।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी