जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 12 जनवरी को*
*कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
*राजगढ
"युवा दिवस" स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 12 जनवरी, 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल परिसर राजगढ़ में प्रात: 9 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रातः 9:00 से कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का मैदान में एकत्रीकरण एवं सूर्य नमस्कार हेतु अपेक्षित दूरी पर पंक्तिबद्ध होना। प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि तथा अन्य जनप्रतिनिधि का आगमन, प्रातः 9:28 बजे माँ सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुख्य अतिथि का स्वागत, प्रातः 9:30 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक आकाशवाणी के मध्यप्रदेश के सभी केन्द्रों से सीधा प्रसारण (राष्ट्रगीत वंदेमातरम, स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, मुख्यमंत्री का संदेश, सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम) तथा कार्यक्रम का समापन प्रात 10:30 बजे किया जाएगा।
राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सांसदों के जाने से संगठन पर दबाव, क्या संभल पाएगी AAP?
साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में