छात्रवृत्ति प्रकरणों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
*राजगढ़ 17 जनवरी, 2026*
जिले में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सभी बीईओ एवं विद्यालय प्राचार्यों से प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे प्राचार्यों के विरुद्ध एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।
निजी विद्यालयों द्वारा जिन विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति हेतु प्रोफाइल पंजीयन नहीं कराया गया है तथा ओटीआर में जिनका प्रदर्शन निम्न पाया गया है, उन्हें 7 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों पर 50 हजार रूपए का अर्थदंड लगाए जाने के निर्देश दिए गए। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि आगामी 3 दिवस में ऐसे विद्यार्थियों की सूची प्रस्तुत करें, जिनके आधार, समग्र आईडी अथवा जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित दस्तावेज अपूर्ण हैं।
जिन प्राचार्यों के विद्यालयों में छात्रवृत्ति प्रकरणों की पेंडेंसी अत्यधिक पाई गई है, उनकी वेतन आहरण प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिन विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित समस्याएं आ रही हैं, उनके त्वरित निराकरण हेतु सभी एसडीएम को विशेष शिविर आयोजित कर प्रमाण-पत्र जारी कराने के निर्देश दिए।
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम --- डॉ दिव्या गुप्ता
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं