करणी सेना ने राजगढ़ में पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, किया गया स्वागत
करणी सेना ने राजगढ़ में पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, किया गया स्वागत
राजगढ़/श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा जिला राजगढ़ में संगठन विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यह कार्यक्रम ठिकाना गोरखपुरा जागीर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह चौहान 'अरनिया' की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ठाकुर भूपेंद्र सिंह खींची एवं समस्त समाज के युवाओं द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त संगठन मंत्री सूरज प्रताप सिंह कीजिए को मंच से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए ठाकुर भूपेंद्र सिंह खींची ने कहा, “आप सभी को जो दायित्व सौंपा गया है, उसे निष्ठा और प्रतिबद्धता से निभाएं। समाज में व्याप्त कुरीतियों और गलत नीतियों के खिलाफ संगठन को संगठित रूप से आवाज उठानी होगी। हमें समाज के युवाओं की शिक्षा, रोजगार और संस्कारों पर विशेष ध्यान देना होगा। यह हमारा धर्म है कि हम अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक सही रूप में पहुंचाएं।”
जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा:
“करणी सेना सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा का संकल्प है।"
इस अवसर पर राजगढ़ ब्लाक पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई जिसमें ठाकुर कमल सिंह खींची ब्लॉक अध्यक्ष,कुंवर रामपाल सिंह खींची –तहसील प्रभारी,गजेंद्र सिंह 'लाला' बना – तहसील महासचिव ,सूरज प्रताप सिंह – संगठन मंत्री राजगढ़ को शामिल किया गया ,
कार्यक्रम में करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करना और सामाजिक चेतना का विस्तार करना रहा।
चिंतपूर्णी हादसे ने दहला दिया दिल, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की दिशा में कदम
*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे