आगर जिले के प्रतिनिधियों ने सीखी राजगढ़ की पेयजल व्यवस्था* *40 ग्रामों में 24x7 जल आपूर्ति प्रक्रिया का किया अवलोकन*
*
*राजगढ़, 10 सितम्बर 2025*
जल जीवन मिशन अंतर्गत राजगढ़ जिले की उन्नत पेयजल व्यवस्था अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन रही है। इसी क्रम में आगर जिले के नलखेड़ा ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जल समितियों के अध्यक्षों ने मंगलवार को राजगढ़ जिले का भ्रमण किया।
दल ने सर्वप्रथम मोहनपुरा डेम के समीप बने इंटेक वेल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें संरचना, क्षमता और पंपिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने जल शोधन संयंत्र का अवलोकन किया। इस दौरान डीटीएल एसक्यूसी श्री सत्येन्द्र कुमार जैन ने पेयजल शुद्धिकरण की पूरी प्रक्रिया, रखरखाव एवं संधारण की तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जल कर समय पर जमा करने तथा नलों की सुरक्षा पर विशेष जोर देने की सलाह दी।
भ्रमण दल को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की विभिन्न जल योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। डिप्टी मैनेजर श्री सचिन दांगी ने योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। वहीं सीपी मैनेजर (उज्जैन पीआईयू) श्री कैलाश सगर ने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे यहां से मिली जानकारियों को अपने-अपने गांवों और समितियों में साझा करें, ताकि ग्रामीण भी जल शुद्धिकरण प्रक्रिया और उसके महत्व को समझ सकें।
प्रतिनिधियों ने जिले के पहले 24x7 जल आपूर्ति वाले ग्राम कुंडीबे का भ्रमण किया और वहां की ग्रामीण व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से इस व्यवस्था के लाभ जाने और अपने गांवों में भी इसी तरह की व्यवस्था स्थापित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर असिस्टेंट इंजीनियर गोरखपुरा श्री चंद्रप्रताप, असिस्टेंट मैनेजर एक्सक्यूसी श्री देव मेवाड़े, श्री देवकरण वर्मा, कार्य एजेंसी प्रतिनिधि श्री अशोक विश्नोई, आगर जिले के डीटीएल श्री विजय, आईएसए पीएम श्री मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू