*
*आज शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला राजगढ़ द्वारा विगत दिन पचोर में हुई शिक्षक श्री संतोष बाबू रामरिया की मृत्यु होने से नाराज कर्मचारी संगठनों ने मिलकर मांग की है कि दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई हो ताकि स्वर्गीय श्री रामरिया को न्याय मिल सके। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाते हुए 10वीं 12वीं कक्षा में अध्यापन करने वाले किसी भी शिक्षक को  प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त नहीं किया जाएगा ऐसा आदेश आयुक्त लोक शिक्षण का होने के बाद भी तहसीलदार पचोर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी बनाकर नोटिस के माध्यम से धमकी देने पर पचोर तहसीलदार एवं निर्वाचन शाखा बाबू लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा फोन पर धमकाने  पर दोषी अधिकारी कर्मचारी पर शीघ्र कार्यवाही की जावे। इस मांग को लेकर श्रीमान कलेक्टर राजगढ़ के नाम ज्ञापन एसडीम राजगढ़ निधि भारद्वाज और एडीएम राजगढ़ श्री चौहान सर को दिया गया ज्ञापन  सौपने वालों में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संघ के संयोजक नागेंद्र सिंह गुर्जर  आजाक्स जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के  जिला सचिव विजय कुमार भद्रावले शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष भगवान सिंह राणावत संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश शर्मा आजाद अध्यापक संघ  जिला अध्यक्ष दौलत वर्मा राज्य अध्यापक संघ संयोजक मुकेश विजयवर्गीय राजेंद्र सिंह खींची जिला अध्यक्ष pmum शिक्षक संघ शासकीय सेवक सेतु के जिला अध्यक्ष रामचंद्र परमार  मध्य प्रदेश शिक्षक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल वर्मा अनुराग रामारिया मनोहर सिंह परमार जगदीश किरार दामोदर सक्सेना रामबाबू राव महेश नारोलिया रोहन वर्मा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक साथी गण उपस्थित रहे।*