माह सितम्बर में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रदाय किए पीपीओ*
*
*राजगढ़ 10 अक्टूबर, 2025*
संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में किए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत होकर तथा पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनके प्रकरणों का निराकरण करने निर्देश दिए गए।
जिससे संबंधित डीडीओ द्वारा भी पेंशन प्रकरणो का निराकरण सेवानिवृत्ति माह में ही किये जाने के कारण माह सितम्बर 2025 में सेवानिवृत्त 29 शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण जिला पेंशन अधिकारी श्री संदीप दुबे द्वारा किया जाकर सेवा निवृत्त पेंशनरों के पीपीओ तैयार किये गये।
पेंशनरों को पीपीओ का वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह दांगी एवं अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुश्री निधी भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योति राजोरा द्वारा सेवानिवृत्ति शासकीय सेवकों को शाल, श्रीफल एवं पीपीओ प्रदान किए गए।
माह सितम्बर में सेवानिवृत हुए शासकीय सेवकों में श्री सत्येन्द्र कुमार सोनी, श्रीमती कुसुम बाथम, श्री मुजम्मिल हुसैन, श्रीमती अनुराधा भरथरे, श्री देवीसिंह चौहान, श्री विष्णु प्रसाद, श्री प्रमोद कुवार श्रीवास्तव, श्री फुलसिंह भील, श्री घीसालाल चक्रधारी, श्री बल्लभ प्रसाद तेजरा, श्री श्रीकांत वर्मा, श्री मांगीलाल, श्री मोहन सिंह परमार, श्री रामप्रसाद साधक, श्री गौरेलाल, श्री नारायण सिंह चौहान, श्री मिख्तयार कुरैशी, श्री राजेन्द्र सिंह पंवार, श्री कमलेश कुमार विजय, श्री महेश चन्द्र जयपुरिया, श्री विनय सिंह सौधिया, श्री लालचंद वर्मा, श्री भंवरलाल मालवीय, श्री रमेशचन्द्र गुप्ता, श्री बनेसिंह सिसौदिया, श्री ब्रम्हानंद शर्मा, श्रीमती निर्माला साहू, श्री पुरूषोत्तम गुप्ता एवं श्री लोकेशवर झरबडे आदि को माला, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पीपीओ का वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में