*सफलता की कहानी* *आईटीआई ग्वालियर का गौरव अबू धाबी में तकनीशियन बना किसान का बेटा*
*राजगढ़ 12 जनवरी, 2026*
ग्वालियर निवासी अभिषेक जाटव, पिता वीर सिंह जाटव (किसान), का चयन अबू धाबी की प्रतिष्ठित ऑयल पाइप्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में टेक्नीशियन पद पर हुआ है। अभिषेक को भारतीय मुद्रा में लगभग 50 हजार रूपये मासिक वेतन मिलेगा। कंपनी की टीआरएफ सुविधा अंतर्गत खान-पान, आवास एवं परिवहन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। अभिषेक ने वर्ष 2025 में शासकीय आईटीआई से फाउंड्रीमैन ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण की एवं 1 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह सफलता संचालनालय कौशल विकास तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल के निर्देशों के अनुरूप संचालित प्रभावी प्लेसमेंट प्रयासों का परिणाम है।
साथ ही राज्यसभा सासंद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, आयुक्त रोजगार विभाग श्री गिरीश शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा रोजगार मेले में अभिषेक जाटव को प्लेन का टिकट प्रदान किया गया।
जोनल प्लेसमेंट ऑफिसर शासकीय आईटीआई ग्वालियर श्री भगीरथ अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में इस वर्ष कुल 52 विद्यार्थियों का चयन टर्नर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन एवं फाउंड्रीमैन जैसे विभिन्न ट्रेड्स में किया गया है। यह उपलब्धि शासकीय आईटीआई ग्वालियर की मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था एवं युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम --- डॉ दिव्या गुप्ता
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई