प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव दर्शन भवन खिलचीपुर के द्वारा संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57 वीं पुण्य स्मृति में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र पर विशेष मौन साधना कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अनीता बहन ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता को पवित्रता, शांति, प्रेम और विश्व-बंधुत्व का संदेश देने में समर्पित कर दिया। उनके द्वारा दिया गया राजयोग आज भी करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। वह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग परिवर्तन का माध्यम थे। उनका जीवन हमें स्व-परिवर्तन द्वारा विश्व सेवा की प्रेरणा देता है।”
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भंवर लाल सिंघी,डॉक्टर सुमित सिंघी, डॉक्टर तुषार गुप्ता, एग्रीकल्चर के ब्रजराज बागड़ी, मुरली मालाकार, रामबाबू मालाकार,ब्रह्माकुमारी नीलम उपस्थित रहे।अंत में सभी ने विश्व शांति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं
बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए क्रुणाल का नया प्रयोग
संविधान निर्माता को नमन, अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित
SHG की ताकत से बदला गांव, महिलाएं बनीं लखपति