सीहोर, भोपाल, रायसेन एवं विदिशा जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 250 CCTV फुटेज का विश्लेषण कर हाईवे किनारे खड़े हेवी वाहनों से डीजल चोरी/लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ — 05 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर लूटा गया डीजल एवं एक देशी कट्टा बरामद* *हाईवे पर सफर करने वाले अधिकांश ट्रक/हेवी वाहन चालक अपने जीवन का अधिकतम समय यात्राओं में व्यतीत करते हैं, जिसके कारण वे महीनों तक अपने परिवार से दूर रहते हैं। इसी परिस्थिति का लाभ उठाकर यह गिरोह रात्रि के समय हाईवे किनारे खड़े हेवी वाहनों से डीजल चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।* *अक्सर पीड़ित चालक रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचते थे, जिससे आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे थे। डीजल निकालते समय यदि कोई चालक जाग जाता था, तो आरोपी उसे धमकाकर जबरन डीजल लूट लेते थे।*
**कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की गई।
घटना विवरण
दिनांक 10-11 जनवरी 2026 की दरमियानी रात सागपुर जोड़ पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से स्कॉर्पियो वाहन में सवार बदमाशों द्वारा डीजल लूट लिया गया। चालक के जाग जाने के बावजूद आरोपियों ने उसे धमकाकर जबरन डीजल लूट लिया। चालक द्वारा शोर मचाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सहायता की एवं सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 26/26, धारा 309(4) BNS इजाफा धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
लगभग 250 CCTV फुटेज, तकनीकी डाटा विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के आधार पर लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, पीड़ित को धमकाने हेतु प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एवं 120 लीटर लूटा गया डीजल सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. नईम उर्फ बुक्कन पिता अब्दुल हमीद, निवासी बेरखेड़ी चौराहा, थाना सलामतपुर, जिला रायसेन
आपराधिक रिकार्ड
थाना सलामतपुर जिला रायसेन
1.146/2020 धारा394 IPC
2.82/2020धारा294,323,506,34IPC
3.03/2020 धारा 452,294,323,506,427,34 ipc
4.229/2021 धारा 420,ipc 25,27 आर्म्स एक्ट
5. 31/2022 धारा 14 रा. सु. अधि.
6. 94/2022 धारा 294,506 ipc
7. 157/2022 धारा 294,323,506,34 ipc
8. 510/2023 धारा 379 ipc थाना देहात विदिशा
9. 173/2019 धारा 325,427,34 IPC थाना करारिया जिला विदिशा
10. 05/2017 धारा 379 IPC थाना देवनगर रायसेन
11. 04/2017 धारा 452,294,323,506,427, 34 ipc
12. 261/2017 धारा 341,325,294,323,506,34 ipc
13. 26/2017 धारा 325,341,294,323,506,34 IPC शेष सभी अपराध थाना सलामतपुर जिला रायसेन
2. फहीम उर्फ आफताब पिता अब्दुल हमीद, निवासी पिपलिया चांद, बेरखेड़ी चौराहा
आपराधिक रिकॉर्ड
थाना सलामतपुर जिला रायसेन
1. 03/2020 धारा 294,323,427,506,452,34 IPC
2. 82/2020 धारा 294,323,506,34 ipc
3. 157/2022 धारा 294,323,506,34 ipc
3. अमित सेन पिता भारत सिंह सेन, निवासी बेरखेड़ी चौराहा
आपराधिक रिकॉर्ड
थाना सलामतपुर जिला रायसेन
1. 21/2024 धारा 427,341,294,506,34 ipc
2. 239/2025 धारा 296(b),115(2),351(3) bns
4. अंसार पिता सुल्तान, निवासी बेरखेड़ी चौराहा, थाना सलामतपुर, जिला रायसेन
आपराधिक रिकॉर्ड
अपराध क्रमांक 582/2019 धारा 379 IPC थाना कोतवाली विदिशा
5. वसीम मेव, निवासी बेरखेड़ी चौराहा, थाना सलामतपुर, जिला रायसेन
उल्लेखनीय भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान,
उप निरीक्षक अभय सिंह, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक सूरज चांवरिया, प्रधान आरक्षक हृदेश,
आरक्षक सुनील मीणा, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक राघवेंद्र शर्मा आरक्षक चालक बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तकनीकी टीम
उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, सहायक उप निरीक्षक सादाब खान, प्रधान आरक्षक शशांक सिंह, प्रधान आरक्षक कुलदीप,
आरक्षक पवन मीणा, आरक्षक सुमित, आरक्षक शुभम, आरक्षक अशोक, आरक्षक हितेश, आरक्षक अंतिम की विशेष भूमिका रही।
विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा चर्चा में, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले सियासी हलचल तेज
पत्नी के गायब होने पर पति फरमान का वीडियो वायरल, खोज में जुटी जनता
अमेरिका-ईरान टकराव से बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
सरहद पार पहुंचा ‘ट्रैक्ड’ गिद्ध: भोपाल से छोड़ा गया, 7 दिन में 1274 KM उड़ान का खुलासा
व्यापार में बड़ा कदम: भारत और ब्रिटेन के बीच FTA से कम होंगे आयात शुल्क
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नाकाबंदी से जहाज रुके, दुनिया में तेल-गैस कीमतों में उछाल संभव
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: WSJ रिपोर्ट में खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ले सकते हैं बड़ा सैन्य कदम