*थाना तलेन पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी थाना तलेन उप निरीक्षक श्री राकेश दामले के नेतृत्व में थाना तलेन पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* :
दिनांक 26.01.2026 की रात्रि में थाना तलेन क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा उसे धमकी देकर जबरन अपने वाहन में बैठाया गया तथा उसके साथ अपराध कारित किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना तलेन में अपराध क्रमांक 15/26 अंतर्गत
धारा 64(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो अधिनियम एवं धारा 3(1)(w-ii), 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*:
थाना तलेन पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। निरंतर प्रयास एवं रात्रि भर सघन तलाश के पश्चात आरोपी—
याया खान उर्फ आया खान पिता कदीर खान
निवासी : ग्राम चौबारा जागीर, थाना सोनकच्छ, जिला देवास
हाल निवासी : तलेन
को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पाक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार—
मीडिया एवं सोशल मीडिया से अनुरोध है कि पीड़िता की गरिमा, गोपनीयता एवं कानून द्वारा निर्धारित मर्यादाओं का पूर्णतः पालन करें।
प्रकरण की विवेचना संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं विधि अनुसार की जा रही है।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट