*मिट्टी धंसने की घटना में थाना लीमा चौहान पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक युवक को मिला जीवनदान
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को ग्राम निपानिया में प्रधानमंत्री रोजगार सड़क निर्माण योजना अंतर्गत नाली निर्माण कार्य के दौरान साइड की कच्ची दीवार की मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे दो मजदूर —
संजू पिता देवीराम बंजारा
सानू पिता अमरसिंह बंजारा
मिट्टी में दब गए। दोनों मजदूर ग्राम हरिपुर, थाना नजीराबाद, जिला भोपाल के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना लीमा चौहान पुलिस द्वारा तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस बल एवं दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। समय की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना विलंब राहत कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार्य.प्र.आर. 226 अमितेंद्र रघुवंशी एवं कार्य.प्र.आर. 659 दिवाकर वर्मा द्वारा मौके पर ही सीपीआर (CPR) प्रदान कर सानू पिता अमरसिंह बंजारा की सांसें पुनः चालू कर उसे जीवनदान दिया गया। तत्पश्चात उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
दुर्भाग्यवश संजू पिता देवीराम बंजारा को मृत अवस्था में निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
थाना लीमा चौहान पुलिस की तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।
कांग्रेस के सवालों का कैबिनेट मंत्री ने जवाब दिया
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, बड़वानी में महसूस हुआ भूकंप
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी