थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता*
*कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर श्री धर्मवीर सिंह नागर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 09.02.2026 को फरियादी कुलदीप पिता मनोहर राजपूत निवासी देवपुर थाना चाचौड़ा जिला गुना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिचित भगवान सिंह पिता मांगीलाल राजपूत उम्र 60 वर्ष निवासी सिरोजी थाना खुजनेर के साथ जा रहा था। रास्ते में भोजपुर नाका खिलचीपुर पर साइड मांगने की बात को लेकर एक पिकअप वाहन चालक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की रॉड से भगवान सिंह के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
घटना के समय फरियादी आरोपी को पहचानता नहीं था, परंतु विवाद के दौरान आरोपी द्वारा कहा गया कि “मेरा नाम कैलाश तंवर निवासी राजपुरा है, जो करना है कर लेना।” इसके बाद आरोपी मौके से पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया।
घायल को परिजन उपचार हेतु बिना सूचना दिए झालावाड़ ले गए, जहां से बाद में रात्रि लगभग 09:00 बजे सिविल अस्पताल खिलचीपुर लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्राप्त रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 103, 296(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिससे घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन की पहचान की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों को सक्रिय किया गया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी कैलाश पिता हजारीलाल तंवर निवासी राजपुरा थाना खिलचीपुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
👮♂️ *सराहनीय भूमिका*
*उक्त कार्रवाई में थाना खिलचीपुर से*–
निरीक्षक उमाशंकर मुकाती (थाना प्रभारी),
उपनिरीक्षक विष्णु मीणा,
सउनि नरेश मीणा,
प्रधान आरक्षक जय सिंह मीणा (490),
प्रधान आरक्षक कृष्णचंद तिवारी (280),
प्रधान आरक्षक राजेंद्र शर्मा (472),
आरक्षक राजीव गुर्जर (846),
आरक्षक कमल मीणा (347),
आरक्षक विशेष जाट (684),
आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी (817),
आरक्षक धर्मेंद्र अहिरवार (772),
आरक्षक रवि जाट थाना जीरापुर से एवं सायबर सेल राजगढ़ से उनि जितेंद्र अजनारे,प्र आर 42 कुलदीप कुंभकार,आर अशोक राहोरिया ,आर पवन मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा सत्र में सभापति बिरला के खिलाफ शुरू हुआ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा
थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता*
निर्विरोध चुने गए 26 सदस्यों के बीच, 3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनावी प्रतिस्पर्धा जारी