चैत्र नवरात्र एवं गुड़ी पड़वा पर मां जालपा मंदिर में विधिवत घट स्थापना, जिले की समृद्धि की कामना - कुलदीप सिंगी बाबा
जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
राजगढ़, 19 मार्च 2026
चैत्र नवरात्र एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मां जालपा मंदिर पहुंचकर विधिवत घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति के लिए मंगल कामनाएं कीं।
पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी मुख्य जजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भी विधि-विधान से पूजा में सहभागिता कर जिलेवासियों के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र में आस्था एवं उत्साह का वातावरण निर्मित किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।।
इस दिन सात्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह
हर दिन अलग भोग चढ़ाने की है विशेष परंपरा
घर में बने शुद्ध देसी घी का भोग सबसे उत्तम माना जाता है
‘अपनों से खरीदारी’ अपील पर सियासत गरम, भोपाल में बढ़ा तनाव
निजी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक की बात
भारी बिकवाली से बाजार धराशायी, BSE Sensex में 2500 अंकों की गिरावट
IPL सीजन से पहले टीम की तैयारियां तेज
गैस संकट के बीच सरकार का फैसला, राज्यों को अतिरिक्त LPG आवंटन
शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना और हर संभव मदद का भरोसा
प्रशासनिक सेवा में उनकी भूमिका को मिली नई दिशा