माँ बीजासन की पहाडी को पेड़ों से आच्छादित करने के लिये सांसद, कलेक्टर ने यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ पौधे लगाये।: राजेश दुबे संडावता
।
बीजासन माता भैंसवा में अनेक प्रकल्प चलाकर समाज को दिशा और दशा देने के लिये कार्य किये जा रहे है। यज्ञ समिति का मानना है की हम बिना संसकार के भी भौतिक सुख सुविधायें तो हासिल कर सकते है, किंतु बिना जड़ से जुड़े आद्यात्मिक एवं मन की शांति प्राप्त नहीं कर सकते है। यदि हमें हमारी आगामी। पीढ़ी का चंहुमुखी विकास करना है तो हमें ग्रामीण परिवेश को अपनाते हुए योग, वैदिक शिक्षा, पर्यावरन सहित धार्मिक स्थानों के महत्व को समझना होगा। माँ बीजासन के दरबार को भव्य बनाते हुए इस स्थान पर समाजहित में अनेक कार्य संचालित किये जायेंगे।
सांसद रोड़मल नागर, कलेक्टर गिरीश मिश्रा ने प्रगति संस्थान के पीछे की पहाडी पर बड़, पीपल नीम सहित अन्य छायादार पौधों को लगाया। सांसद रोड़मल नागर ने कहा की हमारा लक्ष्य है की सभी लगाये गये पौधों की उचित देखभाल कर इन्हें वृक्ष बनायेंगे। पौधों के वृक्ष बन जाने पर पर्यावरण सुधार , छाया, मंद मंद बयार चलने के साथ ही पक्षियों के लिये भी यह वृक्ष आश्रय स्थल बनेंगे।
कलेक्टर गिरीश मिश्रा ने वैदिक पाठशाला में पड़ रहे छ्त्रों के विषय में जानकारी लेकर उन्हें स्थान और जल की रही समस्या का समाधान किया। वैदिक पाठशाला को नये भवन में शिफ्ट करने के लिये भवन को देखकर उसका जायजा लिया। गुरु गोरख नाथ जी के धुने वाले स्थान पर पंहुचकर पूर्व में लगाये गये पौधों को देखा एवं यज्ञ समिति के सदस्यों से सुझाव प्राप्त किये।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राजगढ़ में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का लोकार्पण*
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा