सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 24 जुलाई, 2026*
मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला सेनानी के नेतृत्व में होमगार्ड लाइन, राजगढ़ में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में जिले के 150 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्लाटून कमांडर श्री रंजीत सिंह भिलाला एवं एसडीईआरएफ के जवानों द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण रूपरेखा के अनुसार स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा संगठन का परिचय, इतिहास एवं उद्देश्य, नागरिक सुरक्षा उपायों की आवश्यकता, नागरिक सुरक्षा अधिनियम-1968, नागरिक सुरक्षा नीति-2009, आपदा प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण की अवधारणा, विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं का परिचय, आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका, बचाव कार्यों के सामान्य सिद्धांत तथा बचाव उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, भगदड़, सर्पदंश, आकाशीय बिजली (वज्रपात) सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव उपायों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, प्राथमिक सहायता, सामान्य सुरक्षा सावधानियों तथा स्वयंसेवकों की व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा की किसी भी स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जन-धन की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद