राजगढ़ कुलदीप सिंगी बाबा 

बैंक कर्मचारियों के विगत 25-30 वर्ष से कोई पदोन्नति नहीं हुई है, जिसके कारण सेंकड़ों कर्मचारी सेवा निवृत्त हो चुके हैं। 
वर्तमान में प्रदेश सरकार ने पदोन्नति का रास्ता साफ किया हैं जिसके अंतर्गत एक ही मांग रखी कि सभी पात्र कर्मचारीयों की पदोन्नति हो, संघठन को मजबूत बनाया जावे। 
प्रदेश स्तर पर भी बैंक कर्मचारियों का एसोसिएशन कार्य कर रहा है, पदोन्नति के संबंध में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक द्वारा पत्र जारी कर apex bank से पदोन्नति संबोधित ड्राफ़्ट माँगा हैं उसे निरस्त करने की मांग की गई है क्योंकि पदोन्नति के नियम पहले से कर्मचारी सेवा नियम में उल्लिखित है। 
इस अवसर पर बैंक सेवा निवृत्त कर्मचारीयों का पेंशन प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष श्री राधेश्याम विजयवर्गीय को मनोनीत किया गया है। 
इस अवसर पर सभी ने बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। जिले में एक अच्छा माहौल तय्यार हो गया है।