अटल बिहारी वाजपेई शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 08 बूथ 102 में महिलाओं की मांग पर विधायक ने दी 2 लाख की सौगात वार्ड 08 के मंदिर को मिलेगा नया रूप, विधायक ने किया महिलाओं का सपना पूरा।
संकट मोचन कॉलोनी स्थित मां ज्वाला काली देवी मंदिर परिसर में महिलाओं की मांग पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव ने मंदिर के विकास हेतु 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर जनआस्था को सशक्त करने का कार्य किया।
मौके पर उपस्थित महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष ने विधायक सहित आए हुए सभी अतिथियों का पुष्पवर्षा, साफा और माला पहनाकर कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर 102 बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, शक्ति केंद्र के सह प्रभारी एवं पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा, बूथ प्रभारी एवं दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक खान, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड 08 के पार्षद के.पी. पंवार, बूथ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बना, प्रेम सिंह तंवर (बी.एल.ए.-2), श्याम भिलाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पहला मैच ही आखिरी साबित, रामकृष्ण चोट के कारण बाहर
क्रिकेट के मैदान पर दोस्ती का संदेश, भारत का खास कदम
उमरेठ में भाजपा का कमाल, 30,500 वोटों से जीत
ओंकारेश्वर में महिलाओं को रोजगार, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL जीत के बाद कप्तान बाबर का कॉन्फिडेंस हाई, दिया बड़ा बयान
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट
रुझानों के बीच सियासी बयान, स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला
करीबी के जाने से उदास सलमान, सोशल मीडिया पर जताया दुख
इसरो की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट अंतरिक्ष में
बंगाल में माहौल गरमाया, आसनसोल में TMC दफ्तर में तोड़फोड़