थाना बोडा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय में किया पेश*
*
जिले में फरार एवं गंभीर अपराधों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु राजगढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बोडा उप निरीक्षक देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 04.11.2025 को थाना बोडा पर एक पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 331/25, धारा 69 BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित पिता बीरमलाल वर्मा, निवासी रायपुरिया (थाना खुजनेर) को मात्र 24 घंटे के भीतर रायपुरिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस उत्कृष्ट कार्य में प्रमुख योगदान
थाना प्रभारी बोडा – उनि देवेन्द्र राजपूत,उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद मिश्रा,आरक्षक – 823 कपिल, 922 सुनील सोलंकी, 334 दुष्यंत जाट,महिला आरक्षक – 686 पूजा
राजगढ़ पुलिस द्वारा ऐसे गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।
—
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा