*पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पीएचई विभाग द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित*
*राजगढ़ 04 जनवरी, 2025*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, जल प्रभारियों सहित प्रत्येक नगरीय निकाय से नामांकित पांच-पांच कर्मचारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में पीएचई विभाग के माध्यम से संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पेयजल की सैंपलिंग प्रक्रिया, जल की गुणवत्ता जांच के मानक, फील्ड टेस्ट किट का उपयोग, दूषित जल की पहचान, रिपोर्ट तैयार करने की विधि एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल आपूर्ति के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की नियमित एवं साप्ताहिक जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ मिश्रा द्वारा सभी नगरी नगरीय निकायों को वॉटर टेस्ट की टेस्टिंग किट भी दी गई है। इस अवसर पर पी.ओ डूडा श्री साहू सहित सभी नगरी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत: बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा को हरी झंडी
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया