शीतलहर से गोशाला में गौवंश मृत्यु के मामले में त्वरित कार्रवाई, पोलिथीन पर प्रतिबंध लागू*
*
*राजगढ़ 07 जनवरी, 2026*
प्रकाशित समाचार “ये गायो नहीं, संवेदना की मौत… गोशाला में 3 दिन में 16 गायें मरी, नपा ने उठाकर कचरा घर में फेंक दिया” के संबंध में नगर पालिका परिषद द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
नगर के संकटमोचन स्थित जालपा गोशाला में अत्यधिक ठंड के कारण हुई गौवंश की मृत्यु की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। 06 जनवरी 2026 को ही नगर पालिका की स्वच्छता एवं वाहन अमले की उपस्थिति में मृत गौवंश को गड्ढा खुदवाकर सम्मानपूर्वक दफनाया गया।
भविष्य में गोवंश की किसी भी कारण से मृत्यु न हो, इस उद्देश्य से गतदिवस कलेक्टोरेट कार्यालय में गोसेवकों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजगढ़ शहर में पोलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत नगर पालिका द्वारा तत्काल मुनादी कराई जाकर 07 जनवरी 2026 से चालानी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
बुधवार को प्रातः पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन दीक्षित एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार करने तथा गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश गोशाला संचालक को दिए गए। पोलिथीन प्रतिबंध अभियान के अंतर्गत नगर में 52 किलो पोलिथीन जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली