तलेन  --  तलेन से करीब 8 किलोमीटर दूर शुजालपुर रोड पर स्थित ग्राम बावड़ी खेड़ा बङली पर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल जो राजगढ़ जिले में आता है। शाजापुर जिला की सीमा से लगा होने के कारण शाजापुर जिला की शुजालपुर तहसील में गिट्टी मशीन लगी हुई है। गिट्टी मशीन से उड़ने वाली  धूल स्कूल में जाती है। जिससे स्कूल के प्राचार्य व बच्चे परेशान है बच्चों का कहना है कि इस गिट्टी मशीन से धूल व धुआँ उड़ती है जो हमारी आंखों में आने से हमारी आंखें जलन करती है हमें बीमारी होने का भय बना रहता है। हमारा मन भी नहीं लगता पढ़ाई में शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य प्रभारी अविनाश सोनी का कहना है कि दो बार जिला अधिकारी को अवगत करा दिया है। विद्यालय परिसर से करीब दो सौ से तीन सौ मीटर की दूरी पर गिट्टी मशीन व डामर का प्लांट है वहां से लगातार प्रदूषण लगातार फैला रहता है बच्चों के स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ रहा है उनकी आंखों में जलन आंसू आना चक्कर आना घबराहट होना ऐसी बहुत सारी समस्या होती रहती है मेरे द्वारा ग्राम पंचायत व जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवेदन किया है। 
 उल्लेखनीय है कि शुजालपुर बाईपास का निर्माण किया जा रहा है उसी के लिए यह गिट्टी मशीन लगाई गई इसकी धूल से बच्चे परेशान हो रहे हैं खास बात तो यहां है की शाजापुर जिले की सीमा में आने के कारण यहा निर्माण  कंपनी द्वारा राजगढ़ जिले की सीमा में अवैध खनन भी किया गया जिससे बड़े-बड़े गड्ढे मौत को खुला निमंत्रण दे रहे हैं।