**राजगढ़।**
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजगढ़ इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर *युवा चेतना यात्रा* का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थी, कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

युवा चेतना यात्रा का शुभारंभ मंगल भवन से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजमहल प्रांगण तक पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के समापन पर राजमहल प्रांगण में खुले मंच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुश्री वंशिका दुगारिया, नगर अध्यक्ष डॉ. आराधना यादव तथा नगर मंत्री कुलदीप सिंघी बाबा मौजूद रहे।

नगर मंत्री कुलदीप सिंघी बाबा ने स्वागत भाषण दिया। इसके पश्चात प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुश्री वंशिका दुगारिया ने अपने उद्बोधन में एबीवीपी के छात्रा कार्य मिशन एवं *साहसी अभियान* की जानकारी दी। मुख्य वक्ता श्री केतन चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद जी के सपनों के भारत, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा युवाशक्ति की जिम्मेदारी पर प्रेरक विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष डॉ. आराधना यादव ने उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस उपलक्ष में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी विभाग संगठन मंत्री रोहित जी सोनी विभाग संयोजक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन जी व्यास व जिला विस्तारक सौरभ प्रजापति के साथ जिला संयोजक शुभम शर्मा मनीष बना आनंद शर्मा , तुषार, आकाश,अदनान, नीतिज्ञ, दशरथ, कृष्णा, पंकज, अजय, कपिल, हर्ष, सोनू, यशपाल यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।