वक़्फ़ बाबा बदक़्शानी रह•अ• दरगाह का बुलंद दरवाज़ा रोशनी से जगमगाया, शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
आज 26 जनवरी 2026, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा बदक़्शानी दरगाह शरीफ के बुलंद दरवाज़े पर दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शफ़ीक़ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर कमेटी मेंबरों सहित दरगाह कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम के दौरान दरगाह सदर द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया गया और समाज से बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान की अपील की गई। सभी उपस्थित लोगों ने बेटियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर हाल ही में कश्मीर क्षेत्र में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।
इसके बाद एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी गई और खुशी के अवसर पर मिठाइयाँ बांटी गईं।
विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा चर्चा में, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले सियासी हलचल तेज
पत्नी के गायब होने पर पति फरमान का वीडियो वायरल, खोज में जुटी जनता
अमेरिका-ईरान टकराव से बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
सरहद पार पहुंचा ‘ट्रैक्ड’ गिद्ध: भोपाल से छोड़ा गया, 7 दिन में 1274 KM उड़ान का खुलासा
व्यापार में बड़ा कदम: भारत और ब्रिटेन के बीच FTA से कम होंगे आयात शुल्क
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नाकाबंदी से जहाज रुके, दुनिया में तेल-गैस कीमतों में उछाल संभव
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: WSJ रिपोर्ट में खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ले सकते हैं बड़ा सैन्य कदम