बस स्टैंड से कंवर जी महाराज तक 4 महीने पूर्व किए गए सीसी रोड में पड़ गई लंबी-लंबी दरें दरारें फटने लगा रोड।
खिलचीपुर। बस स्टैंड से कंवर जी महाराज मंदिर तक सीसी निर्माण नपा के द्वारा चार माह पूर्व करवाया गया था, मगर यह सीसी निर्माण पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अभी निर्माण को 4 महीने भी नहीं बीते लेकिन सीसी रोड में लंबी-लंबी दरें पड़ गई जिसमें जीव जंतु घुसकर बैठ रहे हैं। साथ ही सीसी रोड में से गिट्टी झांकने लगी है जो कि इस बात का प्रमाण है कि ठेकेदार के द्वारा रोड निर्माण में सीमेंट बहुत ही कम मात्रा में लगाई गई है और रोड बनाने के पूर्व जमीन पर बिल्कुल भी रोलर नहीं चलाया गया है। नगर पंचायत के एस्टीमेट में रोड कुछ और था लेकिन बनाया कुछ और गया। स्थानीय निवासियों ने इस बात को लेकर काफी रोष है की बड़ी मुश्किल से तो हमारे इधर रोड बना था लेकिन यह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। रेहवासियों ने बताया कि बारिश के समय में जब जमीन बिल्कुल पिचक रही थी उसी पर जैसे तैसे कीचड़ में ही मटेरियल डाल दिया गया। उस समय ना तो नगर पंचायत सीएमओ और ना ही नगर पंचायत के इंजीनियर ने ही कोई ध्यान दिया, जिससे सीसी निर्माण बेहद ही घटिया होकर पूरी तरह से उखड़ने लगा है, अगर समय से पूर्व ही सीसी रोड की रिपेयरिंग नहीं की जाती है तो साल भर पूरा होने के पहले ही यह पूरी तरह से खराब हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने सीसी रोड को रिपेयरिंग करने की मांग की है।
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
छात्र हितों को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस
ईरान संकट के बीच भारत-बांग्लादेश डिप्लोमेसी, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट अहम
बाजार में फलों और अनाज की भी रहेगी विविधता