*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा राजगढ़ की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न।* *
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*राजगढ़- 28 फरवरी*: भारतीय जनता पार्टी के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के अंतर्गत शनिवार को होटल संस्कृति राजगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी पंकज जोशी, संभागीय प्रभारी तेज बहादुर सिंह जिला प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह , जिला प्रशिक्षण संयोजक जगदीश पवार सांसद रोडमल नागर राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार गौतम टेटवाल विधायक मोहन शर्मा हजारीलाल दांगी अमर सिंह यादव, प्रशिक्षण सह संयोजक मनोज हाड़ा ने निर्धारित विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की एक निरंतर प्रक्रिया है। विचारों की मजबूती के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण की धुरी अनुशासन और आत्मानुशासन है, जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता को पालन करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के समर्पण ने ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी और अजेय पार्टी बनाया है।
मुख्य वक्ता पंकज जोशी ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण कर उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता बनाती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जबकि अन्य दल परिवारवाद से ग्रसित हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीक (AI) और सोशल मीडिया की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीकी ज्ञान होना अनिवार्य है।
संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने 'पंच परिवर्तन' विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज निर्माण का संगठन है। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार रखे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी ने दी
जिला प्रशिक्षण प्रभारी जगदीश पवार ने पीपीटी (PPT) के माध्यम से प्रशिक्षण के उद्देश्य, स्तर, विषय, समय-सीमा और संगठनात्मक योजना की तकनीकी जानकारी प्रदान की।
जिला संगठन प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के निर्माण में प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से प्रत्येक सत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा बद्री लाल यादव पुरसिंग पवार प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी प्रदेश कर समिति सदस्य मोना सुस्तानी पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान दिलबर यादव केदार काका जिला महामंत्री ममता इंदौरियाजिला सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण टोली के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार देवी सिंह सोंधिया ने किया।
*जिला मीडिया प्रभारी*
*आनन्द त्रिपाठी जिला सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास
एम्बुलेंस व्यवस्था पर फिर सवाल, छतरपुर में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
सीएम ने मुलाकात को बताया सकारात्मक और सार्थक
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा राजगढ़ की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न।* *
राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
सम्मान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आधार और डेबिट कार्ड की जानकारी लीक, खाते से निकले 5 लाख
मिठाई दुकानों पर जांच अभियान तेज, सैंपल भरकर भेजे लैब
ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान