जिले में लूट, डकैती, नकबजनी, झपटमारी एवं चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (IPS)* के निर्देशन में, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे* एवं *एसडीओपी ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना ब्यावरा शहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 01.05.2026 को फरियादी राहुल पिता कृष्णचंद गुप्ता (उम्र 43 वर्ष), निवासी बिहारी जी मंदिर के पास, ब्यावरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गल्ला मंडी में व्यापारी हैं। दिनांक 30.04.2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे गोदाम की जांच करने के पश्चात सब कुछ सामान्य था। दिनांक 01.05.2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे उनके पिता द्वारा गोदाम पहुंचकर निरीक्षण करने पर धनिया की 05 बोरी कम पाई गई। सूचना मिलने पर फरियादी मौके पर पहुंचे और पुष्टि की कि अज्ञात चोर गोदाम के ऊपर से प्रवेश कर लगभग 28,000 रुपये मूल्य की 05 बोरी धनिया चोरी कर ले गए हैं।

उक्त रिपोर्ट पर थाना ब्यावरा (शहर) में अपराध क्रमांक 302/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीगण 1. गोलू उर्फ गोलचा उर्फ दीपक पिता जगदीश जोशी, 2. भूरा पिता राजाराम बाल्मिक, 3. देव पिता कैलाश जोगी, 4. राज पिता कुमेरसिंह राजपूत, 5. कान्हा उर्फ करण पिता सतीश शर्मा, 6. अंकित पिता इंदर सिंह मेवाड़े, 7. भावेश उर्फ भविष्य पिता राजू मेरोठा निवासीगण ब्यावरा को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी गया धनिया जप्त किया गया।

*सराहनीय भूमिका*
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह धाकड़, प्रआर 600 विकास यादव, प्रआर हेमंत राजपूत, प्रआर मनोज परिहार, आरक्षक दिनेश किरार, आरक्षक पियूष गुप्ता, आरक्षक राहुल मीणा एवं आरक्षक गुरुगोविंद मीना का विशेष योगदान रहा।

 राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

*सोशल मीडिया पर जुड़ें*

https://www.facebook.com/RJHSP
https://www.instagram.com/sp_rjh/
https://x.com/RajgarhSp

राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प