दो सगी बहनों ने संघर्ष और मेहनत से रचा सफलता का नया इतिहास* *पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में प्राप्त की शानदार सफलता*
*
*राजगढ़ 13 मई, 2026*
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ की दो सगी बहनों ने अपनी मेहनत, लगन, संघर्ष और आपसी सहयोग के बल पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले एवं महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ग्राम चाटूखेड़ा निवासी छात्रा गीता पिता श्री कैलाश जो महाविद्यालय में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर इतिहास विषय की छात्रा हैं, ने मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में ओबीसी वर्ग के अंतर्गत प्रदेश में 28वीं रैंक प्राप्त की है।
वहीं उनकी सगी बहन कविता पिता श्री कैलाश जो बी.ए. तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं, ने ओबीसी वर्ग में 122वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। दोनों छात्राओं ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय विद्यालय चाटूखेड़ा से पूर्ण की। सीमित संसाधनों और आर्थिक अभावों के बीच पली-बढ़ीं इन बहनों ने कठिन परिस्थितियों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में दो भाई एवं तीन बहनें हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दोनों बहनों ने निरंतर अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।
इन छात्राओं ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए अपनी तैयारी को मजबूत बनाया। छात्राओं ने नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि विद्यार्थियों को सही दिशा, संसाधन और मेहनत का साथ मिले तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
यह उपलब्धि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शासकीय संस्थाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी सार्थक करती है। छात्राओं ने शासकीय महाविद्यालय की लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग करते हुए यह सफलता प्राप्त की, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का विषय बन गई है। दोनों बहनों की सफलता की सबसे विशेष बात यह रही कि उन्होंने एक - दूसरे की पुस्तकों से अध्ययन किया, निरंतर एक - दूसरे को प्रेरित किया तथा हर परिस्थिति में साथ देकर यह मुकाम हासिल किया। उनका यह संघर्ष और समर्पण आज युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गया है।
वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज
भारत-UAE संबंधों में नया अध्याय, निवेश और रक्षा सहयोग पर सहमति
सोना और चांदी में तेजी से गिरावट, निवेशकों की नजर रेट पर
विवाद के बाद क्रिकेट समुदाय में अनुशासन को लेकर चर्चा तेज
अश्लील वीडियो के नाम पर डॉक्टर से वसूली की कोशिश, हनीट्रैप का मामला
बारूद की गूंज से सहमे ग्रामीण, मुरैना में बड़े हादसे की आशंका
अबू धाबी में पीएम मोदी का शाही स्वागत, राष्ट्रपति नाहयान ने किया रिसीव
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कमजोर प्रदर्शन पर उठे सवाल
ताइवान ने कहा- चीन की नीतियां ही क्षेत्रीय अस्थिरता का कारण
कांग्रेस के भीतर मंथन का असर, राहुल गांधी के बदले रुख पर चर्चा तेज