2.21 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक* *जिले के 1146 बूथों पर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ* *सहायता के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 27 जून, 2026*
जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस रविवार को जिले के 1146 पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 21 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम दिन अधिकतम बच्चों तक पहुंचकर शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के समस्त डिपो होल्डरों तक पोलियो वैक्सीन एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचा दी गई है। रविवार को सुबह से शाम तक जिले के सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पटेल ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शेख जलालुदीन ने बताया कि अभियान 28, 29 एवं 30 जून, 2026 तक संचालित होगा।प्रथम दिवस बूथ आधारित गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि शेष दिनों में छूटे हुए बच्चों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर दवा पिलाएंगी। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता, सूचना अथवा आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के लिए जिला स्तर सहित सभी विकासखंडों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित स्वास्थ्य दल तत्काल आवश्यक कार्रवाई करेगा।
*जिला एवं विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम संपर्क*
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलालुदीन ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सुश्री जय सोनी मो.न. 9406647257, श्री तनिष्क खान मो.न. 7610 631329, राजगढ़ ब्लॉक में श्री रवि पिपलोटिया मो.न. 97130 46540, ब्यावरा ब्लॉक में श्री राजेश यादव मो.न. 887879 0060, सुश्री प्रेमलता साहू मो.न. 9424405934, खिलचीपुर ब्लॉक में श्री रामबाबू दांगी मो.न. 62617 41179, जीरापुर ब्लॉक में श्री सुरेश पटेल मो.न. 992639 1672, नरसिंहगढ़ ब्लॉक में श्री निर्मल लववंशी मो.न. 79874 96367 तथा सारंगपुर ब्लॉक में श्री जगदीश दांगी मो.न. 9993 740177 रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि "दो बूंद जिंदगी की" अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें और यह सुनिश्चित करें कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राजगढ़ में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का लोकार्पण*
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा