राजगढ़ में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का लोकार्पण*
कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 04 जुलाई, 2026*
मध्यप्रदेश में UIDAI द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र केवल इंदौर और भोपाल में ही थे। इन दोनों आधार सेवा केंद्र पर आम जनता का इतना विश्वास है की प्रदेश के कोने कोने से नागरिक यहां अपने आधार सम्बंधित कार्य के लिए आते है। जनता के इस भरोसे को देखते हुए भारत सरकार ने एक पहल की है की देश के लगभग हर जिले में UIDAI के आधार सेवा केंद्र शुरू किये जाएँ।
इसी कड़ी में राजगढ़ के UIDAI आधार सेवा केंद्र का लोकार्पण शनिवार को विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव द्वारा किया गया। UIDAI स्टेट ऑफिस भोपाल से उप निदेशक श्री धर्मवीर कुशवाह ने अवगत कराया यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा। वर्तमान में मध्यप्रदेश में UIDAI के 12 आधार सेवा केंद्र कार्यरत हैं और अगले तीन महीनो में, 24 और जिलों में नए आधार सेवा केंद्र शुरू हो जायेंगे।
UIDAI से राज्य परियोजना प्रबंधक श्री निकेत दीवान ने बताया कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी व्यवस्था है, ताकि नागरिक अपनी सुविधानुसार समय पर आ कर, बिना ज्यादा इंतज़ार के, अपना आधार सम्बंधित कार्य करा सकते हैं।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राजगढ़ में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का लोकार्पण*
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा