रक्त की अंतिम बूंद तक लड़े वो वीर महान, कारगिल विजय दिवस पर उन शहीदों को हमारा प्रणाम।।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर के रानी लक्ष्मीबाई चौराहे स्थित 'जयस्तंभ' पर कारगिल के वीर जवानों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने जयस्तंभ पर मोमबत्तियां जलाकर और पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य, जगदीश दास, दीपेंद्र सिंह चौहान, के.पी. पंवार, मोहम्मद शफीक, दीपक नागर, प्रांजल खुजनेरी, पप्पू मकवाना और इरफ़ान मेवाती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस को याद करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए और शहीदों के बलिदान को नमन किया। अंत में उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
रक्त की अंतिम बूंद तक लड़े वो वीर महान, कारगिल विजय दिवस पर उन शहीदों को हमारा प्रणाम।।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन राजमहल परिसर में किया गया जिसमें जिले से अनेक कर्मचारियों की उपस्थिति रही बैठक यूनियन अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक