शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर तीन निजी विद्यालयों पर की गई शास्ति अधिरोपित*
*
*राजगढ़ 27 अगस्त, 2025*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में निजी विद्यालयों द्वारा म.प्र. निजी विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 एवं शासन के निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर तीन विद्यालयों पर वित्तीय दण्ड अधिरोपित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री करन सिंह भिलाला ने बताया कि अशासकीय राजेश्वर कान्वेंट स्कूल राजगढ़ द्वारा शासन के निर्देशों के विरुद्ध निजी प्रकाशकों की पुस्तकें संचालित करना, एनसीईआरटी मापदंडों की अवहेलना एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का पालन न करने पर दो लाख रुपए की शास्ति अधिरोपित की गई।
इसी प्रकार अशासकीय साई नाथ कान्वेंट स्कूल आसारेटा पंवार सारंगपुर द्वारा समीक्षा बैठक में संचालक प्राचार्य की अनुपस्थिति, संस्था की समीक्षा न होना, कारण बताओ पत्र का असंतोषजनक उत्तर एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर तथा अशासकीय शास्त्री स्मृति हाईस्कूल विद्या मंदिर सारंगपुर द्वारा समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति, निर्देशानुसार समीक्षा प्रस्तुत न करना एवं शासन नियमों की अनदेखी करने पर एक - एक लाख रुपए की शास्ति अधिरोपित की गई।
उक्त तीनों संस्थाओं को आदेशित किया गया है कि वे अधिरोपित की गई शास्ति राशि को एक सप्ताह की अवधि में संचालक लोक शिक्षण एवं संयुक्त संचालक, वित्त, लोक शिक्षण संचालनालय, म.प्र. भोपाल के खाते में ऑनलाइन जमा करें एवं रसीद प्रस्तुत करें।
शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं नियमबद्धता के लिए शासन कटिबद्ध है तथा भविष्य में निर्देशों की अवहेलना करने वाली संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे
*प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में मिशन लाइफ के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
बड़े मुकाबले में क्लास और कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण