खिलचीपुर। खिलचीपुर में वार्ड क्रमांक 12 बड़ी गली निवासी राकेश (गोलू)  धानुक पिता देवीलाल धानुक जो की शादी समारोह में ढोल बजाने का ठेका लेता है जन्माष्टमी के दिन से ही बिना बताए घर से निकला जो की अभी तक लौट कर नहीं आया। परिजनों ने बताया कि पहले तमाम रिश्तेदारों को फोन लगा लगा कर पूछा और सोचा कि किसी रिश्तेदार के यहां चला गया होगा, लेकिन सभी रिश्तेदारों के फोन पर बात करने के बाद वह किसी भी रिश्तेदार के यहां नहीं मिला।  अंततः परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना खिलचीपुर में दर्ज करवाई है।  परिजनों ने कहा है कि जिस किसी  को भी यह कहीं मिले या दिखे तो मोबाइल नंबर 9755260680 पर कॉल करके बताने का कष्ट करें। रिश्तेदारों के  मना करने के बाद गोलू की मां, बहन  भाई और बच्चे बहुत परेशान है।