मन की बात के 125वें एपिसोड में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश”
राजगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 125वाँ एपिसोड रविवार को पूरे देश की तरह राजगढ़ में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। संकटमोचन कॉलोनी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, वार्ड 08बूथ क्रमांक 102 पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी ने अपने संदेश में देश के विकास, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, बूथ प्रभारी एवं दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शफीक़ खान, शक्ति केंद्र सह प्रभारी एवं पूर्व पार्षद पंडित ओमप्रकाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चे के महामंत्री इरफ़ान मेवाती,मन की बात के प्रभारी महेश पुष्पद (मास्टर साहब), प्रेमसिंह बी एल ए 2,दिनेश गौड़, श्याम भिलाला, सुनील मेवाड़े, चैन सिंह तंवर, रामचरण मेवाड़े, राकेश सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शफीक़ खान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज सशक्त होगा। जब महिलाएँ शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार और राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव है।
वहीं पूर्व पार्षद पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचना चाहिए। महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि यह आने वाले भारत की नींव है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को आत्मसात करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
चिंतपूर्णी हादसे ने दहला दिया दिल, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की दिशा में कदम
*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा