*
बोड़ा:- राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव सुकली से ताल्लुक रखने वाले होकमदेव राजपूत ने साहित्य की दुनिया में बड़ा कदम रखते हुए करीब 300 पृष्ठों का उपन्यास "लव एंड सोसाइटी" लिखकर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। ग्रामीण परिवेश में जन्मे और पले-बढ़े होकमदेव की यह पहली साहित्यिक कृति है, जो समाज और प्रेम के समसामयिक मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता से छूती है।
31 दिसंबर 1990 को एक किसान परिवार में जन्मे होकमदेव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय में हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इंदौर का रुख किया और वहां से भाषाई पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पत्रकारिता के क्षेत्र में इंदौर में ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग कर उन्होंने एक नई पहचान बनाई। इसके साथ ही ज्ञानवाणी में उद्घोषक के रूप में भी सक्रिय रहे।
बचपन से ही लेखन में रुचि रखने वाले होकमदेव ने कविता, ग़ज़ल, नाटक और कहानियों के माध्यम से सैकड़ों रचनाएं लिखी हैं। वे करंट अफेयर्स पर ब्लॉग लिखने के साथ-साथ एक सफल यूट्यूबर के रूप में भी सक्रिय हैं। उनका यूट्यूब चैनल "होकमदेव" सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे खेती-किसानी से भी जुड़े हुए हैं और अपनी जड़ों से आज भी जुड़े हुए हैं।
उनका उपन्यास "लव एंड सोसाइटी" अब ई-कॉमर्स साइट अमेज़न https://amzn.in/d/cgYFRce पर उपलब्ध है, जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इच्छुक पाठक चाहें तो इस नंबर 9770454618 पर संपर्क कर सीधे लेखक से भी पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं।
होकमदेव का यह प्रयास न सिर्फ साहित्य प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह युवाओं को यह संदेश भी देता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता दूर नहीं होती।