पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशानुसार झगड़ा नतारा प्रथा  से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर श्री धर्मवीर नागर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोजपुर रजनेश सारोठिया द्वारा गंभीर प्रकरण में सराहनीय सफलता प्राप्त की गई ।

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 14.08.2025 को फरियादी कन्हैया लाल गुर्जर द्वारा थाना भोजपुर में रिपोर्ट की गई कि धर्मेन्द्र पिता लाखन गुर्जर, सोनू पिता लाखन सिंह गुर्जर एवं लाखन सिंह पिता नन्नूलाल गुर्जर, निवासी ग्राम सुराना थाना नजीराबाद (जिला भोपाल) द्वारा फरियादी के घर में आगजनी कर जान-माल की क्षति पहुँचाई गई तथा झगड़ा नतारा की मांग की गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना भोजपुर में अपराध क्रमांक 215/25, धारा 326(जी), 308(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
🔹 दिनांक 08.09.2025 को प्राप्त सूचना पर आरोपी सोनू पिता लाखन सिंह गुर्जर एवं आरोपी लाखन सिंह पिता नन्नूलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया ।

*पुलिस टीम का योगदान*
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी भोजपुर उप निरीक्षक रजनेश सारोठिया, उप निरीक्षक विनोद मीना, आरक्षक चंद्रेश कुशवाहा, आरक्षक विनोद अहिरवार, आरक्षक देवेंद्र सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।

🔹 ज्ञात हो कि आरोपी लाखन गुर्जर  को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया।