*
*राजगढ़ 09 सितम्बर, 2025*

      संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ.  गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा प्रति सप्ताह समय सीमा (टी.एल.) बैठक में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में किए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत होकर तथा पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनके प्रकरणों का निराकरण करने  निर्देश दिए गए। 
     जिससे संबंधित डीडीओ द्वारा भी पेंशन प्रकरणो का निराकरण सेवानिवृत्ति माह में ही किये जाने के कारण माह अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त 26 शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण जिला पेंशन अधिकारी श्री संदीप दुबे द्वारा किया जाकर सेवा निवृत्त पेंशनरों के पीपीओ तैयार किये गये।

     पेंशनरों को पीपीओ का वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष  में किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह दांगी एवं अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुश्री निधी भारद्वाज  द्वारा सेवानिवृत्ति शासकीय सेवकों को शाल, श्रीफल एवं पीपीओ प्रदान किए गए।
    माह अगस्त में सेवानिवृत हुए शासकीय सेवकों में श्री प्रमोद व्यास, श्री भवरलाल यादव, श्रीमति तुलसीबाई मालवीय, श्रीमति रेखा मालवीय, श्री राजेश कुमार डेविड, डॉ. के.के. श्रीवास्तव, श्री हुकुम चन्द्र राठौर, श्री ओम प्रकाश मेवाडे, श्री कैलाश नारायण दलोदिया, श्री प्रभुलाल भिलाला, श्री राधेश्याम नागर,  श्री कालूसिंह राजपूत, श्री गुलाबसिंह माली, श्री प्रभुनाथ सिंह झाला, श्री कल्लुलाल जूनवाल, श्री शिवलाल दांगी, श्री गोपाल दांगी, श्री राजेश सिसोदिया, श्रीमति रंजना यादव तथा श्री अरविंद शर्मा आदि को माला, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पीपीओ का वितरण कर उनका सम्मान किया गया।