माह सितंबर से किया जाएगा महिला स्व- सहायता समूहों द्वारा चार शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन*
*
*राजगढ़ 10 सितम्बर, 2025*
अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुश्री निधी भारद्वाज द्वारा अनुविभाग राजगढ़ की 2 रिक्त ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटित की गई है। साथ ही 02 ग्राम पंचायतों में पुनः 02 दुकान आवंटित की गई। इस प्रकार कुल 04 शासकीय उचित मूल्य दुकानो द्वारा माह सितंबर से राशन वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माह सितंबर से ग्राम पंचायत सनखेडी के 297 हितग्राहियों को ग्राम पंचायत सनखेड़ी से ही राशन वितरण किया जाएगा एवं ग्राम पंचायत हिरणखेड़ा के 448 परिवारों को ग्राम पंचायत हिरणखेड़ा से ही राशन वितरण किया जाएगा।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरेड़ी के 357 परिवारों और माचलपुर के 838 परिवारों के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान महिला स्व- सहायता समूहों को पुनरावंटित की गई है।
उपरोक्तानुसार 04 उचित मूल्य दुकानों का माह सितंबर से संचालन महिला स्व- सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। इन समूहों को अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान द्वारा पीओ एस मशीन का वितरण किया गया।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू