भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री (बम–पटाखे) पकड़ने में थाना भोजपुर पुलिस को मिली सफलता*
*
जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.वी.एस. नगर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी भोजपुर निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी पपडेल प्रभारी उप निरीक्षक विकास राठौर एवं उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 19.09.2025 को चौकी प्रभारी विकास राठौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनू साहू निवासी ग्राम पपडेल अपने मकान में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री (बम–पटाखे) भंडारित किए हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुँचकर कार्यवाही की गई।
मकान मालिक सोनू साहू से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने बिक्री हेतु अपने घर की पहली मंजिल पर भारी मात्रा में बम–पटाखे रखे हैं। वैध लाइसेंस माँगे जाने पर वह कोई भी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पंचान की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से काफी अधिक मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री ज़ब्त की गई। आरोपी का यह कृत्य धारा 288 बी.एन.एस. एवं धारा 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत दंडनीय पाया गया। इस पर थाना भोजपुर में अपराध क्रमांक 255/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*आरोपी का विवरण* –
1. सोनू साहू, पिता मुकुट बिहारी साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पपडेल, थाना भोजपुर।
*सराहनीय योगदान*–
थाना प्रभारी भोजपुर निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा
उप निरीक्षक विकास राठौर, चौकी प्रभारी पपडेल
प्रधान आरक्षक 321 मांगीलाल लोधा
आरक्षक 174 गौरव श्रीवास
महिला आरक्षक 911 प्रिया मीणा
आरक्षक चालक 438 लोकेश परमार
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
आधार में छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई* *बिना प्रमाण के संशोधन करने पर दर्ज होगी एफआईआर* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के कड़े निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य