प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े तहत,ओम बिरला के आतिथ्य में आयोजित नमो युवा रन रहा ऐतिहासिक- डॉ एन.पी.गांधी बिरला ने दिया युवाओं को स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संदेश
.....
नमो युवा रन के माध्यम से लाइव डिजिटल और फिजिकल रूप से लाखों करोड़ों युवाओं को स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत का ओम बिरला ने दिया अनूठा संदेश
.....
कोटा शिक्षा नगरी में राकेश जैन करवा रहे ताबड़तोड़ सामाजिक सरोकार कार्यक्रम-डॉ एन.पी.गांधी
......
शिक्षा नगरी कोटा एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनी, जब 'नमो युवा रन' में हजारों युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' के तहत हुए इस भव्य कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के लोकप्रिय सांसद ओम बिरला ने युवाओं को 'स्वदेशी अपनाने' और 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में भागीदार बनने का अनूठा संदेश दिया।
नमो युवा रन में माननीय लोकसभाध्यक्ष ने युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया वह युवाओं के लिए एक मिसाल बन गया ।युवा मैनेजमेंट विश्लेषक पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट यूथ सशक्तिकरण कोच डॉ नयन प्रकाश गांधी ने बताया कि भाजपा कोटा शहर के जिला अध्यक्ष युवाओ की शान राकेश जैन की अगुवाई में और विश्व में अपने व्यक्तित्व से कोटा का नाम रोशन करने वाले यशस्वी लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में इस प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य
नमो युवा रन का आयोजन को ऐतिहासिक रूप से युवाओं महिलाओं युवतियों ,वरिष्ठ जनों का सैलाब को पूरे भारत ही नहीं विश्व ने देखा ,आज कोटा शिक्षा नगरी की कोचिंग ,कचौरी और कोटा स्टोन पूरे विश्व में विख्यात है ,अब युवाओं के इस जन सैलाब ने दिखा दिया कि कोटा किसी से कम नहीं ,माननीय लोकसभाध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद कोटा बूंदी ओम बिरला ने युवाओं ,महिलाओं को सशक्त राष्ट्र की मुहिम के तहत स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया और नियमित दिनचर्या में स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर जोर दिया ,मंच पर उपस्थित विधायक जन जन के लाडले संदीप शर्मा ,कल्पना देवी ने आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को समर्थन दिया और हजारों यूवाओ को शपथ ग्रहण करवाई गई। गांधी ने आगे बताया कि जिस तरह से कोटा शहर की टीम भाजपा युवाओं के प्रेरणास्रोत राकेश जैन जिस तरह से ओम बिरला के सतत् मार्गदर्शन में युवाओं की फौज तैयार कर रहे है ,और हमेशा कोटा शहर में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में उच्चस्तरीय नवाचार कर रहे है,वह अनुकरणीय है ।
*हेलमेट अभियान के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों में नवदंपतियों को हेलमेट वितरण* *“सुरक्षित जीवन की शुरुआत, हेलमेट के साथ”* कुलदीप सिंगी बाबा
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
आधार में छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई* *बिना प्रमाण के संशोधन करने पर दर्ज होगी एफआईआर* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के कड़े निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा