मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में 
महाराजा अजमीढ़ जयंती के मौके पर ब्यावरा शहर में 12 अक्टूबर को स्वर्णकार समाज समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी सारंगपुर वालों ने बताया कि इस दौरान दोपहर 2:00 बजे करीब भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। जो नगर  के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकलेगा। इसके बाद वल्लभा परिसर में महाराजा अजमीढ़ जी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 
स्वर्णकार समाज ब्यावरा महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सोनी ने बताया कि महाराजा अजमीढ़ जयंती पर्व को लेकर 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में 5 से 10 वर्ष और 11 से 16 वर्ष के बच्चों की डांस प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस जूनियर और महिलाओं के लिए 1 मिनट गेम शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होगी। 

स्वपनेश्वर मंदिर पर होगा खीर का वितरण 
स्वपनेश्वर मंदिर के समिति अध्यक्ष रामेश्वर सोनी और समाज अध्यक्ष संजय सोनी पांचम ने बताया कि महाराजा अजमीढ़ जयंती के मौके पर ढकोरा रोड स्थित स्वपनेश्वर मंदिर पर शरद पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को महाराज अजमीढ़ जी की पूजा अर्चना के साथ शाम 6:30 बजे खीर का वितरण किया जाएगा।