राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचालन, वक्फ दरगाह कमेटी ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत लगभग 4000 स्वयंसेवकों ने लिया पथ संचालन में भाग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य पथ संचालन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 स्वयंसेवकों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ भाग लिया। यह आयोजन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
इस पथ संचालन की विशेष बात यह रही कि शिवाजी चौराहे के समीप दरगाह कमेटी एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर संघ के स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। यह दृश्य सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफ़ीक़ ख़ान के साथ-साथ मुस्लिम समाज के अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे। जिनमें दरगाह कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शाकिर अली अंजुमन सदर मुबारिक ख़ान, दरगाह कमेटी मेंबर अशरफ़ गौरी और शकील ख़ान, साबीर भाई (फल वाले) जावेद खान विशेष रूप से शामिल रहे।
शांति और सद्भाव का संदेश
मोहम्मद शफ़ीक़ ख़ान ने इस अवसर पर कहा, "हमारा देश विविधताओं का संगम है। ऐसे आयोजनों में एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग सामाजिक एकता को मजबूत करता है। आरएसएस का यह शताब्दी पथ संचालन देशभक्ति का प्रतीक है और हम इसका स्वागत कर गौरव महसूस कर रहे हैं।"
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में