🌸 *
   प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव दर्शन भवन खिलचीपुर द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मसम्मान एवं आध्यात्मिक श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी नीलम,डॉ प्रियल, जायसवाल, गोल्ड लोन ब्रांच बैंक मैनेजर आयुषी वर्मा, 
ब्रह्माकुमारी अनीता, पोस्ट ऑफिस रिटायर्ड मंजुला बागड़ी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी नीलम ने कहा कि बालिका केवल शरीर नहीं, बल्कि एक दिव्य आत्मा है, जिसमें संस्कारों द्वारा संपूर्ण समाज को श्रेष्ठ दिशा देने की शक्ति है। जब बालिकाएँ आत्म-चेतना में स्थित होकर अपने मूल गुण—शांति, प्रेम, पवित्रता और शक्ति—को पहचानती हैं, तब वे परिवार, समाज और राष्ट्र का सशक्त आधार बनती हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में राजयोग ध्यान, नैतिक शिक्षा, आत्मसम्मान जागरूकता एवं नशा-मुक्त जीवन सोशल मीडिया जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा बालिकाओं को आत्मनिर्भर, निर्भीक और मूल्यनिष्ठ बनाती है। सभी बालिकाओं को एक्टिविज भी करवाई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी का अंगवस्त्र एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।