संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन”के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा प्रेरणादायक आयोजन*
- “
राजगढ़ के पारायण चौक में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “संगम- गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर वृद्धजनों के लिए गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, डिप्टी कलेक्टर ज्योति बगबेया, ब्रह्माकुमारीज़ की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी,पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ अर्पित गुप्ता, प्रोग्रेसिव पेंशन संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश नागर, समाजसेवी राजेंद्र जोशी काका ने दीप प्रज्वलन कर किया l
विधायक अमरसिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय अधिकांश परिवार में बच्चे विवाह उपरांत अपने मात पिता से अलग हो रहे हैं, बच्चों में बड़ों के प्रति आदर भाव की कमी देखने में आ रही है। अत्यधिक मोबाइल के उपयोग से मूल्यों में गिरावट होती जा रही है। ऐसे समय पर यह संगम कार्यक्रम अनूठा एवं सराहनीय प्रयास है l
डिप्टी कलेक्टर ज्योति बागबेया ने कार्यक्रम की थीम स्पष्ट करते हुए बताया कि यह संगम का आयोजन वरिष्ठ जनो द्वारा समाज को दिए अपने अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान है। इसके माध्यम से युवाओं एवं बुजुर्गों के प्रति समन्वय बिठाने की दिशा में एक पहल है ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्र. कु. सुमित्रा दीदी ने अपने उद्बोधन में बताया कि आप वृद्ध नहीं लेकिन उत्तरोत्तर वृद्धि को प्राप्त करने वाले अनुभवों की खान है। आपका आशीष और छत्रछाया परिवार और समाज को सदैव मार्गदर्शन करता रहा है,आप परिवार की जड़ की तरह है जो निरंतर ही अपने मार्गदर्शन द्वारा समाज रूपी वृक्ष को सींचते रहते है। भले आज की युवा पीढ़ी में निरंतर संस्कारों की कमी होती जा रही है,लेकिन अपने आपको सशक्त रखना और निश्चिंत रहना बेहद आवश्यक है। राजयोग ध्यान और आध्यात्मिक ज्ञान न केवल हमें शांति और शक्ति देता बल्कि परिवार जनों को भी बल प्रदान करता है।
मधु दीदी ने अपने आशीर्वचन में बताया कि वर्तमान धर्म ग्लानि के समय परमपिता परमात्मा शिव धारा पर अवतरित हो चुके है तथा एक साधारण वृद्ध मानव तन का आधार ले नवसृष्टि निर्माण का कार्य कर रहे है। आप सभी भी सहभागी बन समाज को नई दिशा प्रदान करें l
पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ने खुद खुद को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा दी।
अंत में अर्पित गुप्ता जी ने बुजुर्गों का सदैव सम्मान, सम्भाल और देखभाल करने तथा वृद्ध जनो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रतिज्ञा करवाई। दीपिका दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया l इस अवसर पर 300 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे l सभी का तिलक, पुष्प, दुपट्टा, ताज व ईश्वरीय उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत भाइयों द्वारा प्रेरणादाई लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई एवं कुमारिया द्वारा वरिष्ठ जनों के सम्मान में दिल के भाव नृत्य द्वारा प्रस्तुत किए। ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा