होली पर्व पर बोड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार
*
बोड़ा - होलिका दहन की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बोड़ा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन में थाना बोड़ा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च ग्राम मंडावर, पिपलिया रसोड़ा, कड़ियां, गुलखेड़ी एवं बोड़ा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में निकाला गया। पुलिस बल की उपस्थिति से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और लोगों में विश्वास बढ़ा।
थाना प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह राजपूत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग सादगी एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत, सब इंस्पेक्टर राहुल सेंधव, सब इंस्पेक्टर रामेश्वर मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामनारायण जटिया,आरक्षक सुनील सोलंकी, पर्वत रुहेला,दुष्यंत जाट,सहित बोड़ा थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर