*

खिलचीपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, काका कॉलोनी शिव दर्शन भवन खिलचीपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम् स्वर्णिम भारत” विषय पर विशेष कार्यक्रम एवं फाग उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी नीलम, पोस्ट ऑफिस रिटायर्ड मंजुला बागड़ी,सुपरवाइजर लक्ष्मी दांगी, शिक्षक सीमा गुप्ता,शीतल गुप्ता, सुमित्रा दांगी, रजनी शर्मा,रानी गुप्ता, किरण दांगी, उषा गुप्ता,मंजू निंबार्क, अनीता गुप्ता, पवित्रा पिपलोटिया,ब्रह्माकुमारी अनीता उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी कहा कि- भारत प्राचीन समय में सत्य शांति प्रेम पवित्रता और समृद्धि से परिपूर्ण स्वर्णिम भारत था जिसे विश्व गुरु के रूप में जाना जाता। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाये । जब हर व्यक्ति स्वयं के अंदर परिवर्तन लाएगा तभी भारत पुनःस्वर्णिम भारत बन सकेगा । स्वर्णिम भारत का निर्माण बाहरी साधनों से नहीं बल्कि आंतरिक परिवर्तन से होगा।आज की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति है। आध्यात्मिक ज्ञान और योग के माध्यम से नारी अपने अंदर की दिव्य शक्तियों को जागृत कर स्वर्णिम भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वंदे मातरम केवल मिट्टी की वंदना नहीं बल्कि उस मातृशक्ति की वंदना है जो ज्ञान और योग के द्वारा इस कलयुगी दुनिया को पुनः स्वर्णिम भारत में बदलने का निमित्त बन रही है जब नारी अपनी अंतरिक्ष शक्तियों को सहनशीलता धैर्य और पवित्रता को जागृत करती हैं तभी समाज में सुख शांति की स्थापना होती है। 
   जब नारी अपने आत्मिक स्वरूप को पहचानती है, तब वह परिवार, समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम बन जाती है। सभी अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर फाग उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। भजन, गीत और आध्यात्मिक रंगों के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दी गईं और स्वर्णिम भारत बनाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी को अंग वस्त्र ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया एवं मुख मीठा भी कराया गया।