गैस सिलेंडर की होर्डिंग और कालाबाजारी पर होगी एफआईआर - कलेक्टर* *हर गैस एजेंसी को सार्वजनिक करना होगा स्टॉक, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड करेगी निरीक्षण* *पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर जोर, जानकारी नहीं होने पर थिंक गैस एजेंसी पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जताई नाराजगी* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 12 मार्च, 2026*
जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत सिंह द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों से विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में घरेलू (प्राइवेट) एवं व्यावसायिक गैस कनेक्शन, गैस रिफिलिंग की स्थिति, गैस आपूर्ति में आने वाली संभावित समस्याओं तथा एजेंसियों में उपलब्ध वर्तमान स्टॉक की समीक्षा की गई।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने यहां उपलब्ध गैस सिलेंडर के स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम एवं एसडीओपी को दी गई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस की संयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड गठित कर जिले के सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही कहा कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की होर्डिंग या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने थिंक गैस एजेंसी से जिले में पीएनजी कनेक्शन की कम संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएनजी की कैलोरीफिक वैल्यू अधिक होने के बावजूद कनेक्शन कम होना चिंता का विषय है। इस दौरान एजेंसी संचालक द्वारा कनेक्शन शुल्क एवं पीएनजी के लाभों की स्पष्ट जानकारी नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।
पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने कहा कि गैस सिलेंडरों की होर्डिंग और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की अनावश्यक लंबी कतार लगती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, इसे सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से सुनिश्चित करें।
फार्महाउस पर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा
कश्मीरी नेता फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी
गर्मी की लहर ने दिखाई ताकत, मध्य प्रदेश में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल
फिक्सिंग मामले में बड़ा खुलासा, ICC ने तीन लोगों पर की कार्रवाई